फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तुनन गांव के लिए बस सेवा शुरू

तुनन गांव के लिए बस सेवा शुरू

Wed, 23 May 2018 09:32 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
तुनन गांव के लिए बस सेवा शुरू
बस शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जगातखाना (रामपुर बुशहर)।
आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद आउटर सिराज की तुनन पंचायत के तुनन गांव के लोगों को बस सुविधा मिल सकी है। तुनन गांव के लिए बुधवार को परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की गई है। बस सेवा शुरू करने पर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और लोगों ने प्रदेश सरकार, विधायक किशोरी लाल सागर और परिवहन निगम प्रबंधन का आभार जताया है।

आनी भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष बृज लाल ने बताया कि क्षेत्र की जनता को सड़क सुविधा मिलने के बाद अब बस सेवा का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए उन्होंने स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर, परिवहन निगम के एमडी और प्रदेश सरकार का भी आभार जताया है। उन्होंने बताया कि इस बस सेवा के चलने से तुनन पंचायत के कई गांव लाभान्वित होंगे। क्षेत्र के किसानों, बागवानों और आम लोगों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह बस जगातखाना से सुबह साढ़े 11 बजे तुनन के लिए रवाना होगी। उधर, पंचायत प्रधान देविका और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विधायक किशोरी लाल सागर और निगम प्रबंधन का आभार जताया है। प्रधान देविका ने लोक निर्माण विभाग से सड़क में रही कमियों को दूर करने और असुरक्षित स्थानों पर डंगे लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed