फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तेरह दिन बाद मिल रहा पानी

तेरह दिन बाद मिल रहा पानी

Sat, 17 Feb 2018 09:29 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

उप तहसील नित्थर क्षेत्र के लोगों को नियमित पेयजल सप्लाई नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। आईपीएच विभाग 13 दिन बाद सप्लाई दे रहा है। इससे करीब आधा दर्जन गांव के ग्रामीण मुश्किल में हैं। नियमित पानी नहीं मिलने पर आईपीएच विभाग से कई बार शिकायत की गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों को लगभग पांच किलोमीटर दूर नदी, नालों से गाड़ी में पानी की ढुलाई करवानी पड़ रही है। इसके लिए भारी भरकम किराया देना पड़ रहा है। क्षेत्र के घरोली, नित्थर बाजार, झलली, ढमाह, शरठी और अन्य गांव में करीब दो सप्ताह के बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में लोगों को पशुआें की प्यास बुझानी मुश्किल हो रही है। अश्विन कुमार, कशमी राम, प्रेम ठाकुर, गुलजारी लाल, ध्यान सिंह, वीर सिंह, जयपाल, तरजीव ठाकुर, सिकंद्र ठाकुर ने बताया कि यदि हालत ऐसे ही रहे तो दिक्कत बढ़ जाएगी। यदि जल्द नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं दी गई तो नित्थर में आईपीएच कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सरकार और विभाग से मांग की है कि कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कर जल्द सुविधा दी जाए। उधर, आईपीएच विभाग की कनिष्ठ अभियंता नित्थर संगीता कुमारी ने बताया कि स्रोत में पानी 65 प्रतिशत कम हो गया है। यदि जल स्रोत में पानी की कमी ऐसी ही रही तो लोगों को टैंकरों से पानी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed