फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जुब्बल में आग से रसोईघर जला

जुब्बल में आग से रसोईघर जला

Sun, 11 Feb 2018 09:41 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल में आग से रसोईघर जला
जुब्बल (रोहड़ू)। जुब्बल तहसील के अंतर्गत चंद्रपुर में रविवार को आग से एक रसोईघर जलकर गया। अग्निशमन केंद्र की मुस्तैदी व स्थानीय लोगों के सहयोग से रसोईघर के साथ लगते दो मंजिला मकान को जलने से बचा दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे चंद्रपुर में आग लगी। उस समय मकान मालिक सोहन लाल व उनका परिवार किसी कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने दो मंजिला मकान के साथ लगते रसोईघर से धुआं उठते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन केंद्र रोहड़ू को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तथा आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद गैस सिलेंडर फटने से रसोईघर में आग तेजी से फैली। साथ लगते दो मंजिला मकान आग की लपटों घिर गया। दो मंजिला मकान की खिड़कियों व दरवाजों में आग सुलग गई थी। अग्निशमन केंद्र के कर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया। मकान के चार कमरों में आग से आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। घटना में एक लाख रुपये से अधिक संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। उप अग्निशमन अधिकारी सेवग राम ने बताया कि रसोईघर जलकर राख हो गया और साथ लगते दो मंजिला मकान को बचा लिया। दो मंजिला मकान को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। मकान की खिड़कियां व दरवाजे जल गए हैं। घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed