{"_id":"5a4391ab4f1c1b96698bb6b4","slug":"151514377643-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी तक पूरा करें काट छांट कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी तक पूरा करें काट छांट कार्य
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। सेब के बगीचों में काट छांट का काम जोरों पर है। तापमान में आई कमी से बागवानों ने बगीचों के रखरखाव का कार्य तेज कर दिया है। विशेषज्ञों ने भी सलाह दी है कि बागवान फरवरी के अंत तक बगीचों में काट छांट का कार्य अवश्य पूरा करें। दिसंबर के अंत में पतझड़ के बाद सेब के बगीचों में काट छांट का कार्य शुरू होता है।
सेब के फलों की गुणवत्ता बनाए रखने व अच्छी पैदावार के लिए सेब के पौधों की काट छांट को जरूरी माना जाता है। बीते सप्ताह बारिश से पहले तक अनुकूल मौसम न होने के कारण बगीचों में रखरखाव का कार्य लटका रहा। जमीन में पर्याप्त नमी न होने से बागवान सेब के नए पौधे लगाने के लिए गड्ढे तैयार नहीं कर सके थे। बगीचों में काट छांट का कार्य भी पूरा नहीं हो रहा था। अब कम समय रहने के कारण बागवानों ने रखरखाव के कार्य में तेजी लाई है। उद्यान विकास अधिकारी आगर दास का कहना है कि सेब के बगीचों में काट छांट का कार्य प्रशिक्षित व्यक्ति से करवाएं। कट छांट के दौरान पौधे को सही दिशा देने के साथ-साथ अच्छी पैदावार का ध्यान रखना जरूरी है। कांट छांट का कार्य फरवरी महीने के अंत तक पूरा होना चाहिए। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि सेब के पौधे में कटे भाग पर साथ ही पेस्ट लगाएं। पौधे में लगने वाले पेस्ट की किस्म अच्छी हो। आधा इंच के ऊपर की टहनियों के घाव पर पेस्ट जरूर लगाएं।