फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लारेंस स्कूल में नैनिहालों को बांटे इनाम

लारेंस स्कूल में नैनिहालों को बांटे इनाम

Thu, 21 Dec 2017 09:01 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)।
लारेंस पब्लिक स्कूल च्वाई का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत न्महोंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसमें शिक्षा, खेल जगत और सांस्कृतिक क्षेत्र में अर्जित की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित बच्चों ने मनमोहक नाटी प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। एकल गान, समूह गान, देशभक्ति गीत से ओतप्रोत नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें वीर शहीदों की शहादत और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान मुख्यातिथि कृष्ण ठाकुर ने विद्यालय प्रबंधन को स्थापित किए आयामों के लिए बधाई देते हुए जीवन के हर क्षेत्र में शिक्षा जैसे सशक्त साधन के जरिए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रेम लता को दसवीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए विशेष तौर पर मुख्य सलाहकार अनिल नेगी ने दस हजार रुपये, जबकि गुलाब वर्मा ने ग्यारह सौ रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। लक्ष्य को राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता में नाम कमाने के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हर्ष, दीक्षा, हिना, नीरज, शिवम, गौरव, योगेश, नागिता, विक्रांत, आंचल, प्रगति, अंकेश, भार्गव, नीलेश, समीक्षा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेंद्र ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर, मुख्य सलाहकार अनिल नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत शिल्ली भगवान दास, उपप्रधान च्वाई विजय बौद्ध, रामकृष्ण ठाकुर, गुलाब वर्मा, राकेश कुमार, तारा चंद जिंदल, राज कुमार, चरण दास, प्रधानाचार्य दीपक ठाकुर, अध्यापक जगदीश ठाकुर, विजय ठाकुर, शेर सिंह, अमित ठाकुर, संदेशा, गीता ठाकुर, बबिता ठाकुर, मंजीत, मीना, सुलक्षणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed