फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   टापरी के समीप कार गिरी, दो युवक घायल

टापरी के समीप कार गिरी, दो युवक घायल

Thu, 21 Dec 2017 09:01 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टापरी (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के एनएच-5 पर टापरी के समीप वीरवार को एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए। घटना में घायल दोनों युवकों को छोलतू में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में राजेंद्र पुत्र कांशी राम किन्नू और विनोद पुत्र रोशन लाल रंगोरी गांव सराहन निवासी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक राजेंद्र कुमार कार संख्या एचपी 06-0455 को लेकर टापरी से चोलिंग की तरफ आ रहे थे कि चालक गर्म पानी के पास कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से लगभग दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार दोनों युवक राजेंद्र और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही टापरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को वहां से निकाला और उपचार के लिए टापरी स्थित छोलतू के समीप जेएसडब्ल्यू कंपनी अस्पताल में प्रथम उपचार के लिए ले जाया गया। उसके बाद उन दोनों युवकों को इलाज के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी टापरी श्याम तोमर ने बताया कि दोनों युवक टापरी में मेकैनिक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed