फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   15 new dengue patients in Rampur, lakhs of larvae found in the city, wards three and four are most sensitive.

Rampur Bushahar News: रामपुर में डेंगू के 15 नए मरीज, शहर में पाए लाखों लारवा, वार्ड तीन और चार सबसे संवेदनशील

Mon, 02 Sep 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
83 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

शिमला से आई टीम ने किया निरीक्षण, सप्ताह में एक बार ड्राई डे मनाने की दी सलाह

टंकियों, ड्रेनज पाइप के ढक्कन, गांधी पार्क, गटर, कंटेनर और मनी प्लांट तक में मिला डेंगू मच्छर का लारवा



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को एक ही दिन में 15 डेंगू के नए मामले आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं, 20 दिन में कुल 83 डेंगू के मरीज रामपुर के अस्पतालों में पहुंच चुके हैं।
रामपुर में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखकर सोमवार को शिमला से स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. विनित लखनपाल के नेतृत्व में पहुंची और रामपुर में हालात का जायजा लिया। शिमला से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू मच्छर के पनपने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य शहर के संभावित वार्ड-तीन और चार में जाकर जब स्थिति का जायजा लिया, तो पाया कि यहां जगह-जगह डेंगू का मच्छर पनप रहा है।
विज्ञापन

शहर के डीएवी स्कूल के साथ में रखीं पानी की टंकियां, जिनमें ढक्कन नहीं लगे थे, उनमें डेंगू मच्छर के हजारों लारवा पाए गए। यहीं नहीं घरों की छत, कूलर, ड्रेनेज पाइप के ढक्कन, छतों के गटर, कंटेनर और यहां तक मनी प्लांट के पानी में भी डेंगू का मच्छर पनप रहा है। यही नहीं शहर के गांधी पार्क में लगे पानी के फव्वारे में जमा पानी में भी डेंगू के लारवा पनप रहे हैं। निरीक्षण में टीम ने पाया कि रामपुर शहर में डेंगू मच्छर के लाखों लारवा पनप रहे हैं। साफ पानी में पनपने वाला डेंगू मच्छर लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहा है, जो शहर के लोगों के लिए चिंता का विषय है। इसके लिए कहीं न कहीं लोगों की अनदेखी सीधे तौर पर जिम्मेवार है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामपुर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सप्ताह में एक बार ड्राई डे मनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में एक बार ड्राई डे मनाने की अपील
गौर करने वाली बात यह है कि एक मादा मच्छर करीब 150 से 200 अंडे देती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के आकलन के मुताबिक शहर में डेंगू के लाखों लारवा पाए गए। साफ पानी में पनपने वाले मच्छर से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सप्ताह में एक बार ड्राई डे मनाने की अपील की है। इसके तहत जहां भी साफ पानी जमा हो, उसे जमने न देने की लोगों से अपील की है। टीम ने कहा कि सतर्कता बरतने से ही इस घातक मच्छर से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग रामपुर ने निरमंड स्वास्थ्य विभाग से जगातखाना, ब्रौ और चाटी क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन करने के लिए चेताया है।


रामपुर शहर में डेंगू से ग्रस्त मरीजाें की संख्या 83 पहुंच गई है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। - बीएमओ रामपुर डॉ आरके नेगी
शहर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना आवश्यक है। शहर के निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर डेंगू के लाखों लारवा पाए गए हैं। डेंगू से बचाव के लिए सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाए और इसके तहत कहीं भी पानी जमा न होने दें। डेंगू मच्छर के काटने के करीब एक सप्ताह बाद लक्षण सामने आते हैं। दिन के समय में काटने वाले इस मच्छर की आयु 15 से 20 दिन रहती है। -- डॉ. विनित लखनपाल, कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article