फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चालकों को ओवर टाइम का करें भुगतान

चालकों को ओवर टाइम का करें भुगतान

Wed, 30 May 2018 07:41 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
चालकों को ओवर टाइम का करें भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों के ओवर टाइम का मामला गरमा गया है। रामपुर डिपो के चालकों के ओवर टाइम में विसंगति के मामले को लेकर एचआरटीसी चालक संघ के नेता क्षेत्रीय प्रबंधक से मिले और इस मामले को तुरंत सुलझाने की मांग की है। प्रबंधन से मांग की गई है कि जिस तरह से पहले चालकों को ओवर टाइम का भुगतान किया जाता था, उसी तरह से अब भी अदायगी की जाए।

एचआरटीसी रामपुर डिपो चालक संघ के अध्यक्ष दलीप सिंह ने कहा कि पिछले कुछ माह से चालकों को तय मापदंड के अनुसार ओवर टाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा। इससे चालकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जो चालक बसें लेकर दिल्ली या अन्य रूटों पर जाते हैं तो उनको सोलन मेें रिलीवर को बस देनी पड़ती है। इसके बाद अगले दिन ये चालक बसें लेकर वापस रामपुर आते हैं। अगले दिन सुबह 9.30 बजे यह बस रामपुर पहुंचती है। रामपुर पहुंचते ही करीब दो घंटे तक बसों की मरम्मत करवानी पड़ती है। इसके बाद इन चालकों की ड्यूटी डीपीएस झाकड़ी के बच्चों को ले जाने की लगती है। इसके बाद चालकों को प्रोजेक्ट के स्टाफ को ले जाने की ड्यूटी पर भेजा जाता है। बसों का काम करवाना ड्यूटी में शामिल नहीं किया जा रहा है। इसी तरह से तय मापदंडों के अनुसार चालकों को ओवर टाइम देने में प्रबंधन आनाकानी कर रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि चालकों को ओवर टाइम देने के मामले में अधिकारियों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। संघ के पदाधिकारी वीरवार को शिमला में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष से मिलेंगे और यह मामला एचआरटीसी के प्रबंधन निदेशक से उठाया जाएगा। कहा कि उन्हें जल्द भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed