फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   गैस सिलिंडर में धमाका, गर्भवती बेहोश

गैस सिलिंडर में धमाका, गर्भवती बेहोश

Thu, 12 Apr 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में धमाका, गर्भवती बेहोश
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : SOCIAL MEDIA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। बुधवार शाम 6: 05 बजे पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले थाचवा इलाके में एक रिहायशी मकान में रखे सिलिंडर में अचानक धमाका हो गया। धमाके से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पंचायत प्रधान ने पुलिस स्टेशन ब्रौ को इस घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही 6:15 बजे पुलिस थाना ब्रौ से पुलिस कर्मियों का दल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को जगातखाना के भंडारी निवास के साथ लगते भवन में पेगा राम के कमरे में अचानक धमाका हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि क्षेत्र के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल गए और घटनास्थल पर इकट्ठा होने शुरू हो गए। गनीमत रही कि सिलिंडर ने आग नहीं पकड़ी वरना इसकी चपेट में आने से भवन में रह रहे अन्य लोगों को भी क्षति पहुंच सकती थी। सिलिंडर के धमाके से भयभीत एक गर्भवती महिला बेहोश हो गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे उपचार दिया, तब जब जाकर महिला होश में आ पाई। उल्लेखनीय है कि जिस रसोई में यह धमाका हुआ, वहां छह सिलिंडर रखे गए थे। इनमें से तीन सिलिंडर घरेलू, जबकि तीन कामर्शियल थे। अब सवाल यह उठता है कि रिहायशी इलाके में क्या एक साथ इतने सिलिंडर रखना उचित है? क्या कानून और खाद्य आपूर्ति विभाग इस पर कोई नजर रखता है? यदि इस घटना में एक से अधिक सिलिंडरों में धमाके होते तो कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। पुलिस थाना ब्रौ के प्रभारी जय गोपाल ने बताया कि सिलिंडर से लीक हुई गैस के कारण यह हादसा पेश आया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक साथ इतने सिलिंडर रखने को लेकर चेताया है। बताया जा रहा है कि पेगा राम एक सिलिंडर से दूसरे सिलिंडर में गैस डाल रहा था, जिस कारण यह धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed