{"_id":"5a8836014f1c1b641f8b62fb","slug":"141518876161-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर में रखें नियमित रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर में रखें नियमित रिकॉर्ड
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
उपायुक्त कार्यालय में शनिवार को डीसी गोपाल चंद की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने जिले में राजस्व विभाग के सभी रिकॉर्ड का नियमित रूप से कंप्यूटरीकरण करने के लिए कहा, ताकि कोई भी राजस्व से संबंधित रिकॉर्ड को समय पर ले सके। उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे रजिस्ट्रेशन डीडस, पावर ऑफ एटर्नी के कार्यों का तुरंत निपटारा करे।
उपायुक्त ने तहसीलदार निचार से कहा कि नया पटवार खाना पानवी के कार्य को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित पटवार सर्कलों का समय-समय पर निरीक्षण करें। उन्होंने सभी पटवारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में कोई भी अप्राकृतिक आपदा होने पर उसकी रिपोर्ट 12 घंटे के अंदर प्रशासन को सौंपे। गोपाल चंद ने जिले में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कहा। खंड स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक आपदा प्रबंधन कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए। इस दौरान तीनों विकास खंडों से सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।