{"_id":"5a3e5d844f1c1bce408bec19","slug":"141514036612-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों, फलों के दाम दिखेंगे डिस्पले बोर्ड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों, फलों के दाम दिखेंगे डिस्पले बोर्ड पर
Sat, 23 Dec 2017 07:36 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
डिस्पले बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
Link Copied
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में स्थानीय प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं की मनमानी पर लगाम कसने के लिए एसडीएम कार्यालय के ठीक सामने शनिवार को रेट लिस्ट के लिए इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड लगा दिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सब्जियों और फलों के प्रचून दाम डिस्पले कर रखे हैं। इस डिस्पले बोर्ड में सब्जियों और फलों के दो दाम अपडेट होते रहेेंगे। विक्रेता भी इससे अधिक दाम नहीं वसूल सकेंगे।खाद्य एवं आपूर्ति निराक्षक धनवीर ठाकुर ने कहा कि शनिवार को रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल भवन की छत पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए फल एवं सब्जियों के दाम के लिए डिस्पले बोर्ड लगाया गया है। धनवीर ठाकुर ने कहा कि सब्जियों और फलों के दो प्रचून दाम तय कर इलेक्ट्रानिक डिस्पले बोर्ड में उपलब्ध रहेंगे। इस बोर्ड में फलों और सब्जियों की गुणवत्ता के आधार पर दो रेट तय रहेंगे। इन रेट से अधिक वसूली पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक शहर में ऐसी कोई व्यवस्था नही थी। इससे सब्जी और फल विक्रेता उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूलते थे। शहर के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सब्जी और फल विक्रेताओं पर नकेल कसी जाए। फलों और सब्जियों के दाम तय करने और सार्वजनिक स्थल पर डिस्पले होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।