{"_id":"5a3bd5b84f1c1baa268b52a3","slug":"141513870776-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंसा के कई क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंसा के कई क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
डंसा पंचायत में पानी की किल्लत होने से लोग परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर खंड की डंसा पंचायत के जगूणी, नोगीधार, डंसा, शांदल, पनोली और बाहलीधार में एक सप्ताह से ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वर्तमान में 16 करोड़ की लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना बिजली की लो वोल्टेज के चलते ठप पड़ी हुई है। सबसे ज्यादा पेयजल दिक्कत डंसा पंचायत के जगूणी, डंसा और नोगीधार के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। पूर्व में आईपीएच विभाग पुरानी पेयजल योजना से गांव में पेयजल आपूर्ति करता आ रहा है, लेकिन बाहलीधार के समीप पाइप लाइन टूटने के कारण वह भी बंद हो गई है। क्षेत्र में पेयजल योजना ठप होने से ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी ढोने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य भी खासे प्रभावित हो रहे हैं। जगूणी गांव के लिए निर्मित नाग बावड़ी उठाऊ पेयजल योजना भी बंद पड़ी है। क्षेत्रवासियों सेन राम, गोवर्धन, निहाल सिंह, सुरेंद्र, सूरज, अजय जोशी, कलम देव, सोहन लाल, फूला सिंह, दौलत राम, तारा चंद, शेर सिंह, बंसी लाल और श्याम लाल सहित कई अन्य ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल मुहैया करवाने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या को दूर नहीं किया तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस पेयजल योजना के ठप होने का खामियाजा डंसा पंचायत के अलावा कूहल, लालसा और शिंगला पंचायत के ऊपरी गांव के ग्रामीणों को भी भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग जल्द टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कर ग्रामीणों को पेयजल मुहैया करवाएं। उधर, कनिष्ठ अभियंता आईपीएच रामपुर के राजकुमार शर्मा ने बताया कि नई पेयजल योजना के तहत सप्लाई बंद पड़ी है, लो वोल्टेज के कारण पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। पुरानी पेयजल पाइप लाइन टूट जाने से दिक्कतें पेश आई हैं। जल्द पेयजल सुचारु रूप से मुहैया करवा दिया जाएगा।