{"_id":"5a2159ce4f1c1bc9678bf57e","slug":"141512135118-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बीते, पर सड़क बहाल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बीते, पर सड़क बहाल नहीं
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बीते सात माह से बंद ज्यूरी-सराहन सड़क बहाल नहीं ही पाई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग वैकल्पिक ज्यूरी-नानण कच्ची सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं। यह सड़क तंग और पूरी तरह से गड्ढों में तबदील हो चुकी है। इस सड़क पर सवारियों सहित वाहन चालकों को चलने में दिक्कत हो रही है। कई वाहनों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है।
तंग और खराब सड़क के कारण सरकारी और निजी बसें भी सराहन नहीं जा पा रही। सात माह से क्षेत्र के व्यापारी और ग्रामीणों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सराहन में मां भीमाकाली मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ रही है। सराहन जाने वाली सभी बसें वाया कोटला से ही राई खड्ड तक जा रही हैं। वहां से आगे जाने के लिए लोगों को टैक्सी में कई गुना अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। पांच मई को राई खड्ड में नए पुल की अबटमेंट बनाते हुए ज्यूरी-सराहन मुख्य सड़क का एक हिस्सा ढह जाने से सड़क बंद हो गई थी। तब से लेकर अब तक टूटी सड़क को ठीक न करवा कर कच्ची और तंग सड़क से ही यातायात चलाया जा रहा है। शाहधार पंचायत प्रधान सुमन बिष्ट, उप प्रधान मान सिंह, किन्नू प्रधान यशपाल चौहान, बीडीसी अनीता लक्टू, हेम राज, व्यापार मंडल सराहन के सदस्य वरुण सूद, हरदयाल सोनी, राकेश कुमार, कृष्ण लाल, गंगा राम, रूप सिंह, धर्म सिंह और पवन सहित अन्य लोगों का कहना है कि सराहन क्षेत्र की तीन पंचायतों को सड़क बंद होने से काफी नुकसान हो रहा है। सड़क में पुल के निर्माण के समय सावधानी न बरतने के कारण सड़क को ही गिरा दिया गया। अब उस सड़क को ठीक न करवा कर नए पुल के निर्माण का पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। इसमें दो वर्ष का समय भी लग सकता है।
तेजी से हो रहा पुल निर्माण : केएल
लोक निर्माण विभाग सराहन के एसडीओ केएल सुमन का कहना है कि पुल का निर्माण कार्य तेज गति से करवाया जा रहा है। नवंबर 2018 के तय समय से पहले मई-जून तक पुल का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। वैकल्पिक सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर लगवाकर कर इसे पक्का किया जाएगा।