फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पीटा पीटा शारे गानों पर झूमें सरपारा स्कूल के विद्यार्थी

पीटा पीटा शारे गानों पर झूमें सरपारा स्कूल के विद्यार्थी

Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सुभाष सदन बना सर्वश्रेष्ठ हाउस
विज्ञापन

सरपारा स्कूल में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समा
पीटा पीटा शारे गाने पर मचा धमाल
मेधावी छात्र और छात्राएं कीं सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक ईश्वर दास परमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूली छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना, वंदे मातरम और स्वागत गीत से समा बांधा। समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। छठी और आठवीं की छात्राओं ने बुमरो-बुमरो गाने पर डांस कर सबका मन मोह लिया।

सीनियर छात्रों पीटा- पीटा शारे, किलिंबा- किलिंबा गाने से धमाल मचाया। प्रधानाचार्य ललित जिस्टू ने वार्षिक रिपोट पेश की। मुख्य अतिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया। मनीष, शबनम, रेनुबाला, कृष्णकांत, इंद्र सिंह, सुनीता कुमारी, आयुष, योगिता, शिवानी, सूर्यांशु, आमोस, मीनाक्षी, आरवी, निताश, कविता, मोहित, दीक्षा, अनुराधा, मीनाक्षी, ईशान, हरीश, राकेश, हितेश, योगिता मोहित, कविता को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब सुभाष सदन को मिला। प्रधानाचार्य ललित जिस्टू ने सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं का सफल आयोजन के लिए आभार जताया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान श्रवण कुमार, प्रवक्ता विनोद कुमारी, प्रवक्ता किशोर जिस्टू, प्रवक्ता अनिल ठाकुर, टीजीटी प्रवीन, टीजीटी राजेश, एलटी संतोष, उषा, वीटी प्रियंका और आईटी अध्यापिका अमृता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed