{"_id":"5b969a42867a557f5878872d","slug":"131536596546-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में महंगाई के खिलाफ सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में महंगाई के खिलाफ सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 10 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआईएम ने महंगाई को लेकर बोला हल्ला
पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर रोष
आरोप- केंद्र सरकार आम लोगों की सरकार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। सीपीआईएम लोकल कमेटी की ओर से सोमवार को महंगाई के खिलाफ रोहड़ू में धरना-प्रदर्शन किया गया। पैट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ रोहड़ू बाजार में रैली निकाली गई।
किसानसभा के अध्यक्ष सुखदेव चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मोदी सरकार आम जनता को राहत पहुंचाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। केंद्र सरकार अमीरों को रियायतें देकर गरीबों के ऊपर बोझ डाल रही है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम हैं। बावजूद इसके पैट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। तेल की कीमतों के बढ़ने से आम आदमियों की रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिसका सीधा असर आम लोगों को पड़ रहा है। इस मौके पर सीपीआईएम लोकल कमेटी सचिव अजय दुल्टा, संसार खलास्टा, वीरेंद्र नेगी, रामेश्वर चौहान, मेघराज सहित एसएफआई, किसान सभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।