{"_id":"5b155eb44f1c1bda6e8b637e","slug":"131528127156-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी स्कूल छठी बार बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी स्कूल छठी बार बना विजेता
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी ने दलाश स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में छठी बार दबदबा कायम रखा। अब कोठी स्कूल के प्रतिभागी 12 और 13 जून को कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आनी खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कश्मीर समस्या, साइबर क्राइम, विदेश नीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन क्षेत्र में पूछे गए विभिन्न सवालों का जवाब दिया। प्रतियोगिता में आनी खंड के 15 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी जिला स्तर पर भी चार बार और राज्य स्तर पर एक बार अव्वल चुका है। इसी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता और उप विजेता स्कूलों को समापन अवसर पर मुख्यातिथि विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष दलाश कृष्ण कांत ने सम्मानित भी किया। कोठी विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मस्त राम, रफ्तार ठाकुर आदि ने बधाई दी है। इस दौरान दलाश स्कूल के प्रधानाचार्य धर्म पाल, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कृष्ण कांत, प्रवक्ता विनोद आचार्य, कोठी के अध्यापक पोविंद्र चौहान, बालकृष्ण कटोच, यशपाल कटोच, आनी गर्ल्स स्कूल के कुंदन लाल शर्मा समेत अन्य कई अध्यापक अभिभावक मौजूद रहे ।