{"_id":"5aef09f24f1c1b6d098b830c","slug":"131525615090-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टानें गिरने से दो घंटे सड़क अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टानें गिरने से दो घंटे सड़क अवरुद्ध
Updated Sun, 06 May 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)।
ठियोग-हाटकोटी-शिमला मुख्य मार्ग पर निहारी के पास रविवार दोपहर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। निहारी में मुख्य सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। भूमि कटान के दौरान चट्टानें मार्ग पर आग गिरी। इससे मार्ग दोपहर 12 से दो बजे तक बंद रहा। दो बजे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई थी।
सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। सड़क चौड़ा करने के लिए मशीनों से भूमि कटान किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते दिनभर बीच-बीच में कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध रहता है। रविवार को चट्टानें अधिक गिरने से सड़क दो घंटे तक बंद रही है। कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सैन ने बताया कि रविवार को दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। निहारी में सड़क को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। इससे मार्ग पर चट्टानें गिरने से सड़क अवरुद्ध हुई। दो घंटे बाद सड़क पर नियमित रूप से वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई थी।