{"_id":"5a706cef4f1c1ba0268b7407","slug":"131517317359-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से नहीं टपकी पानी की बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से नहीं टपकी पानी की बूंद
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के तहत छोटा कंबा पंचायत में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी की ढुलाई करनी पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। आईपीएच विभाग पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुचारु रूप से पेयजल सप्लाई मुहैया नहीं करवा पा रहा है।
शौरंग नाला, जानती और छौजा के प्राकृतिक चश्मों से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान राजेश नेगी, समिति सदस्य भगवान सिंह नेगी, महिला मंडल प्रधान बड़ा कंबा रेशमा नेगी, अरविंद नेगी, विजय कुमार नेगी, बलवंत सिंह नेगी, अनिल कुमार नेगी, बालम सिंह नेगी, बसंतराम नेगी आदि ने आईपीएच विभाग से सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति की मांग की है। उधर, इस बारे में आईपीएच विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन संजीव वोहरा ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। यदि पानी की समस्या है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने आईपीएच विभाग भावानगर की टीम को सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द ग्रामीणों को पेयजल मिल सके।