{"_id":"5a50caf04f1c1b40198b522d","slug":"131515244272-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के डर से जमा करवाए साढ़े तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के डर से जमा करवाए साढ़े तीन लाख
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
new 50 rupees note
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर में दुकानें और मकान सील होने के डर से दुकानदारों और अन्य किरायेदारों ने ट्रस्ट के दफ्तर की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। ट्रस्ट ने रामपुर के अयोध्यानाथ और नरसिंह मंदिर परिसर में दुकानों और अन्य किरायेदारों पर एकतरफा कार्रवाई का मन बनाया गया है। इसके डर से किराया जमा करने के लिए बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है। ट्रस्ट के दफ्तर में शनिवार को छह लोगों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की राशि ट्रस्ट के पास जमा करवाकर तौबा कर ली है। इनमें एक दुकानदार ने तीन लाख रुपये की बकाया किराया राशि जमा की है। इस तरह से ट्रस्ट के खजाने में बकाया राशि की वसूली का सिलसिला शुरू हो गया है।
उल्लेखनीय है कि मां भीमाकाली ट्रस्ट ने रामपुर शहर में दो मंदिरों अयोध्यानाथ और नरसिंह कांप्लेक्स में दुकानें और मकान किराये पर दिए हैं। इन किरायेदारों और दुकानदारों से मंदिर ट्रस्ट हर साल रेंट एग्रीमेंट कर किराया वसूली करता रहा है। इन किरायेदारों ने पिछले छह माह से न तो मंदिर ट्रस्ट के पास बकाया किराया राशि जमा की है और न ही नए सिरे से रेंट एग्रीमेंट तैयार करने की जहमत उठाई है। मंदिर ट्रस्ट के पास करीब 17 लाख रुपये किराये की राशि जमा नहीं हो पाई। अब मंदिर ट्रस्ट को करीब साढ़े 13 लाख रुपये की रिकवरी अन्य दुकानदारों और किरायेदारों से करनी है। अगर ये दुकानदार और किरायेदार किराया जमा नहीं करते हैं तो मंदिर ट्रस्ट इन दुकानों और मकानों को सील कर देगा। इसके बाद इन दुकानों और मकानों को नीलामी के बाद नए रेंट एग्रीमेंट के तहत किराये पर देगा।
इन लोगों ने जमा करवाया किराया
भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि छह लोगों ने किराये की करीब साढ़े तीन लाख की बकाया राशि जमा करा दी है। ये लोग नए सिरे से रेंट एग्रीमेंट को भी तैयार हो गए हैं। जिन लोगों ने बकाया किराया जमा करवाया है और नए सिरे से रेंट एग्रीमेंट को तैयार हो गए हैं, उनमें ललित, सुरजीत, संदीप, चंद्रशेखर, चंद्रमोहन और दीपक सूद शामिल हैं।