फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सप्ताह में एक बार मिल रहा पानी

सप्ताह में एक बार मिल रहा पानी

Sat, 28 Oct 2017 09:06 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन

ननखड़ी के टूटू गांव में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा हैं। गांव के करीब 1300 लोगों को सप्ताह में एक बार पानी मिल रहा है। क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत सूखने से गांव में पेयजल मुश्किल हो रही है। बनवीर ग्राम सुधार व विकास संस्था टूटू ने शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की।

संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि गांव के लिए जो सप्लाई नाले से लाई गई है, वहां का प्राकृतिक जल स्रोत सूखने की कगार पर है। इससे पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है। इसके अलावा गांव के लिए जो पेयजल सप्लाई नौटी खड्ड व पूनण खड्ड से मिल रही है, वह भी मुश्किल से सप्ताह में एक बार मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूनण खड्ड का पानी तो टैंक तक पहुंचता ही नहीं है। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर बावड़ी से पानी ढोने का मजबूर हैं। ग्रामीणों ने सरकार व आईपीएच विभाग से मांग की है कि पेयजल सप्लाई नियमित दी जाए। इसके अलावा गांव में एक अन्य पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाए। पुराने टैंक की हालत बहुत खराब है। उसकी मरम्मत के साथ लाइनों को दुरुस्त किया जाए। गांव के प्यारे लाल, तारा चंद, धर्मपाल, पल्स राम, हरिदत्त, हेमचंद, हुकम देव, नरेंद्र, सतीश, रिंकू, हेमंत कुमार, राम सिंह, सुनील आदि ने पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उधर, देलठ पंचायत सदस्य चेतना शर्मा ने बताया कि टूटू गांव में पिछले कई सालों से पानी की समस्या चली आ रही है। इसका समाधान होना चाहिए। उधर, एसडीओ आईपीएच उमेश शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक जल स्रोत सूखने की कगार पर है। इससे गांव में पानी की कमी आ रही है। आज कल गांव को पानी नोटी खड्ड से सप्ताह में दो बार दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed