फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जेएनवी ठियोग ने प्रथम स्थान पर मारी बाजी

जेएनवी ठियोग ने प्रथम स्थान पर मारी बाजी

Sat, 01 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
जेएनवी ठियोग ने प्रथम स्थान पर मारी बाजी
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 23 विद्यार्थी चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय ताइक्वांडो ट्रायल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ संभाग के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के 52 नवोदय विद्यालयों के चयनित प्रतिभागी के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने इस प्रतियोगिता को रोमांचक अंत दिया। अगले माह नवोदय विद्यालय सोनितपुर असम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जेएनवी ठियोग के 23 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे।

इन प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शिमला के अश्वनी कुमार, भागीरथ, सुरेंद्र मोहन, वीरेंद्र कुमार, जोगिंद्र ठाकुर, देसराज, संतोष कुमारी और धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति सराहनीय रही। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुमन कुमार ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर योगेश कुमार, राकेश, दिनेश कुमार, अमित कुमार, दर्शाना, सुशीला, ऋषि राज, अरुण तोमर, इंद्रजीत, नीना शर्मा, राजेश मोरे, नवांग, अनिल, विवेक, कृष्ण लाल, विजय और सरोज बाला सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed