{"_id":"5b5f3b3b4f1c1b466d8b7c24","slug":"121532967739-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंडा.सनेई सड़क का डंका गिरने से बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंडा.सनेई सड़क का डंका गिरने से बस सेवा ठप
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंडा-सनेई सड़क पर बस सेवा बाधित
कराली के पास डंगा गिरने से ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
सेब सीजन से पहले लोनिवि से डंगा दुरुस्त करने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के तहत आने वाले सुंडा-सनेई वाया रचोली संपर्क सड़क का डंगा गिरने से बस सेवा ठप हो गई है। कराली गांव के पास डंगा गिरने से क्षेत्र के लोगों को बस सुविधा नहीं मिलने से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को छोटे वाहनों में भारी भरकम पैसे देकर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द उक्त सड़क का डंगा दुरुस्त करने की मांग की है।
बीते दिनों हुई भारी बरसात के चलते उपमंडल की कई सड़कें ल्हासे गिरने से काफी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। सुंडा-सनैई सड़क पर कराली गांव के पास डंगा गिरने से कराली, जगूनी सनेई और आसपास के क्षेत्रों के लिए बस सेवा ठप हो गई है। इसके अलावा डंसा-पनौली संपर्क मार्ग में भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं रामपुुर-लालसा वाया शिंगला सड़क भी भारी बारिश के चलते खतरे की जद में है।
इस संबंध में क्षेत्र के दौलत राम, दिनेश, लायक राम, सूरज कुमार, चतर सिंह, अजय कुमार, गोकुल राम, राम लाल और दुष्यंत मेहता के अनुसार भारी बरसात के चलते कराली के पास डंगा गिरने से बस सेवा ठप हो गई है। क्षेत्र में सेब सीजन भी जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में बागवानों को सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
वहीं पंचायत प्रधान पद्मा कुमारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द यहां डंगा लगाने की मांग की जाएगी जिससे क्षेत्र के बागवानों को सेब सीजन में कोई दिक्कतें न झेलनी पड़ें। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण के अनुसार सुंडा-सनेई सड़क पर जल्द ही डंगा लगाया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को कोई परेशानी न आए।