फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कॉलेज की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

कॉलेज की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 28 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर बिफरा संगठन
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
कहा-कॉलेज में लंबे समय से विद्यार्थी झेल रहे हैं दिक्कतें
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की एनएसयूआई इकाई ने शनिवार को कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य पीसी कश्यप को ज्ञापन सौंपा। इकाई ने प्राचार्य को महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया और उनके समाधान की मांग की।

एनएसयूआई इकाई ने मांग की है कि महाविद्यालय परिसर में छात्रों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने, विज्ञान ब्लॉक में पानी की समस्या को दूर करने, पुराने भवन में शौचालयों की मरम्मत करने, कॉलेज में गणित प्राध्यापक, लाइब्रेरियन और इतिहास के रिक्त पदों को भरने, सभागार की मरम्मत करने, कॉलेज में बिजली आपूर्ति को सही करने की मांग उठाई। इकाई अध्यक्ष शीतल ठाकुर ने कहा कि एनएसयूआई समय-समय पर महाविद्यालय की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन के समक्ष उठाती रहती है, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की समस्या न पेश आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कॉलेज प्रशासन जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करेगा। इस मौके पर प्रिंस शर्मा, मुकुल चौहान, सूरज कुमार, सुशील कुमार, संतोष कायथ, सूरज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed