{"_id":"5b1d20594f1c1b13358b5e0c","slug":"121528635481-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने दूरभाष से किया पुस्तकालय का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने दूरभाष से किया पुस्तकालय का शुभारंभ
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। पूर्व छात्र संघ च्वाई की बैठक रविवार को पंचायत घर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव दीवान राजा ने की। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पूर्व छात्र संघ च्वाई के पुस्तकालय का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त यूनुस ने दूरभाष के माध्यम से किया। उन्होंने संघ के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि क्षेत्र में पुस्तकालय होने से युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने जल्द ही पुस्तकालय का दौरा करने की बात भी कही और पुस्तकालय के लिए हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया। क्षेत्र के गरीब और बेसहारा लोगों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता पर चर्चा की। इसके चलते संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से चुनी लाल अध्यक्ष, रामकृष्ण ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना ठाकुर उपाध्यक्ष, दीवान राजा महासचिव, महेंद्र ठाकुर कोषाध्यक्ष, प्रकाश सह सचिव, अनिल नेगी मुख्य सलाहकार और संजीव सूद को मुख्य संरक्षक चुना गया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी कमेटियां बनाई गई, जिनका सीधा संबंध संबंधित विभाग के साथ होगा। इस दौरान सीता राम, चमन शर्मा, सचिन सूद, जयसिंह राणा, प्रदीप, तारा देवी, प्रकाश, हेमराज, मनोज, हरिभजन, सत्या, सुषमा ठाकुर, बबली सहित अन्य मौजूद रहे।