फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ 200 साल बाद नित्थर पहुंचे शमशरी महादेव

सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ 200 साल बाद नित्थर पहुंचे शमशरी महादेव

Sun, 29 Apr 2018 06:56 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
दो सौ साल बाद नित्थर पहुंचे शमशरी महादेव
विज्ञापन

कई स्थानों पर लोगों ने किया भव्य स्वागत
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र के नित्थर बूढ़ा महादेव मंदिर में 20 अप्रैल से चल रहे शिवमहापुराण में आउटर सिराज के तीनों गढ़ों के देवता शमशरी महादेव रविवार को अपने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ नित्थर पहुंचे। दो सौ वर्ष बाद देव संस्कृति और देवी-देवताओं के मिलन का ऐसा अनूठा नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर जहां क्षेत्रवासी खुशी जाहिर करते दिखे, वहीं वर्षों बाद इस नजारे को देखकर कई आंखें नम भी दिखीं। रविवार सुबह 8 बजे बखनाओ से नित्थर के लिए मीलों पैदल रवाना हुए शमशरी महादेव के जुलूस ने नित्थर तक एक बड़ा रूप धारण कर लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महादेव का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के अमरबाग, कंडागई, कटाहर, तांदी समेत कई अन्य स्थानों पर लोगों ने शमशरी महादेव के सम्मुख अपना शीश नवाया और फूलमालाओं के साथ महादेव के स्वागत कार्यक्रम में शरीक हुए। नित्थर पहुंचने से पहले क्षेत्र के आराध्य देव ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बूढ़ा महादेव के पुराने मंदिर कुपरदड़ पहुंचकर प्राचीन रीति रिवाजों का भी निर्वहन किया। नित्थर पहुंचते ही महादेव का भव्य स्वागत हुआ। हजारों श्रद्धालुओं समेत भुवनेश्वरी, चेवड़ी, दुराह के देवी-देवता इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बने। दर्जनों ढोल-नगाड़ों, करनालों और प्राचीन वाद्ययंत्रों की थाप पर हर कोई झूमने पर विवश हो गया। क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए कामना की और देवशक्ति के आगे नतमस्तक हुए। हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ के नियंत्रण के लिए पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था। 30 अप्रैल को देव विदाई के साथ शिवपुराण का विधिवत समापन होगा। समापन अवसर पर दोपहर बाद भंडारे और देव विदाई के साथ इस पुण्य आयोजन का विधिवत समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed