{"_id":"5ae47b1d4f1c1b65098b6bfc","slug":"121524923165-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में पहुंचे जनजातीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजा ने सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में पहुंचे जनजातीय मंत्री
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री ने नवाजे प्रतियोगिताओं के विजेता
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कृषि जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने शनिवार को काजा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने लांगजा, हिक्कीम, कोम्मिक, देमुल और काजा में लोगों की जन समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण करने के भी निर्देश दिए।