{"_id":"5ace083a4f1c1b463d8b4927","slug":"121523451962-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला/रामपुर बुशहर।
मौसम में बदलाव के बाद जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों पर मंगलवार रात से ताजा हिमपात का सिलसिला शुरू हुआ, जो बुधवार दोपहर तक जारी रहा। जिले के निचले इलाकों, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश होती रही। बुधवार दोपहर बाद मौसम में फिर बदलाव आया और मौसम साफ हो गया। बर्फबारी के बाद किन्नौर जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, जौर खंडन, छितकुल की थौला पहाड़ियों, नाको के रियोपुर्गिल, भावावैली और निचार की ऊंची चोटियों सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 से 30 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। हालांकि इस बर्फबारी और बारिश से जिले के किसी भी रूट के बाधित होने की कोई खबर नहीं है। उधर, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम प्रेम कश्यप ने कहा कि बर्फबारी और बारिश से जिले का कोई भी रूट बाधित नहीं हुआ है। समूचे जिले में निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।