{"_id":"5a65f3c34f1c1ba5268b5f66","slug":"121516630979-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करें नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करें नियमित
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। भारतीय मजदूर संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जलरक्षकों व सिलाई अध्यापिकाओं को नियमित करने की मांग की है। संघ ने मजदूरों की मांगों पर चर्चा की। भारतीय मजदूर संघ रोहड़ू मंडल का साधारण अधिवेशन सर्किट हाउस में संपन्न हुआ। भारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृज लाल शर्मा ने की। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपिन कुमार डोगरा उपस्थित रहे।
संघ ने मांग की कि पंजाब की तर्ज पर वेतन आयोजन की सिफारिशों को शीघ्र लागू किया जाए। वर्ष 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में रखा जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन दिया जाए। बिजली बोर्ड में वर्षों से कार्यरत टीमेट, लाइनमैन, फीटर, फोरमैन, इलेक्ट्रिशियन को पदोन्नत किया उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी में लाने की मांग की है। अधिवेशन में पंचायतों के अधीन कार्यरत जलरक्षकों व सिलाई अध्यापिकाओं के लंबित वेतन के भुगतान की गुहार लगाई। मंडल महासचिव रूप लाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान प्रस्ताव पारित कर जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी गई। अधिवेशन में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुल्ला, आईपीएच से प्रदेश सचिव जवाहर ठाकुर, प्रदेश के अतिरिक्त महामंत्री उषा पनिष्टा, रोहड़ू से विद्युत बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, आंध्रा पावर हाउस इकाई के प्रधान देविंद्र रयाण, आईपीएच इकाई के अध्यक्ष जयलाल शर्मा, रोहड़ू मंडल के अध्यक्ष परमेश्वर चौहान, सिलाई कटाई संघ की प्रधान कुसुम, सचिव रीना सोनी, आंगनबाड़ी यूनियन की उपाध्यक्ष संतोष, सचिव भोला ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा सहित अन्य सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।