फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जलोड़ी जोत में एनएच-305 बहाल

जलोड़ी जोत में एनएच-305 बहाल

Wed, 03 Jan 2018 06:24 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। एनएच 305 जलोड़ी जोत के पास सोमवार रात को हुई हल्की बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया था। इसके चलते आनी और निरमंड के लोगों को अपने जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बुधवार को एनएच बहाल हो गया।
विज्ञापन

एनएच बाधित होने से यात्रियों को वाया मंडी होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ा। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण के मजदूरों ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। बुधवार को आनी से कुल्लू जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्राधिकरण के मजदूरों ने जलोड़ी जोत के पास एनएच बहाल कर आनी उपमंडल के लोगों को राहत प्रदान की है। परिवहन निगम डिपो रामपुर के आरएम जगरनाथ ने कहा कि जलोड़ी जोत के पास बाधित मार्ग बुधवार को खुल गया है। अब आनी से कुल्लू के लिए वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed