फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ऋषभ मिस्टर, यश्वी मिस हिमालयन चुने

ऋषभ मिस्टर, यश्वी मिस हिमालयन चुने

Thu, 21 Dec 2017 09:09 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी मेजबानी नवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने की। आयोजन समिति में नवीं कक्षा के विद्यार्थियों में मुख्यत: प्रिया शर्मा, भानू, सुहानी, पूनम, प्रियांशी, कृतिका, प्रथम, पीयूष, शुभांकर, सात्विक, अंशुल भारद्वाज, आकाश और उज्जवल शामिल रहे।

सृष्टि बेक्टा, सुप्रिया एवं वैशाली ने मंच का संचालन किया। दसवीं कक्षा के सभी छात्र और छात्राओं द्वारा स्कूल में प्राप्त अनुभवों को सभी के साथ साझा किया गया। मिस हिमालयन के ताज एवं मिस्टर हिमालयन के खिताब के लिए कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। दसवीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे और खूब तालियां बटोरीं। प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल की ओर से पूछे गए प्रश्नों के भी सूझबूझ से उतर दिए। निर्णायक मंडल में माया वर्मा, सरीना शर्मा, मीनाक्षी साहिल एवं प्रभा शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कड़े मुकाबले में मिस हिमालयन का ताज यश्वी शर्मा ने अपने नाम किया और और साक्षी वर्मा रनर-अप रही। रौनक कालटा तृतीय स्थान पर रहीं। मिस्टर हिमालयन का खिताब ऋषभ शलैष्टा ने जीता और यक्षितराज को रनर-अप और अक्षांश को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा ने विदा हो रहे सभी विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन की राह पर चलने, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने की बात कही और उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed