{"_id":"5a2028304f1c1b74698befc9","slug":"121512056880-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर विवि बॉक्सिंग में मोनिका ने झटका कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर विवि बॉक्सिंग में मोनिका ने झटका कांस्य
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज की छात्रा मोनिका इंटर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने के बाद ट्राफी के साथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से चंड़ीगढ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज रामपुर की छात्रा मोनिका नेगी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 28 नवंबर तक किया गया। मोनिका नेगी ने 81 किलोग्राम भार वर्ग में अन्य राज्यों की छात्राओं को कड़ी टक्कर देकर कांस्य पदक जीता।
डॉ. विद्या बंधू नेगी ने बताया कि छात्रा की इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। कहा कि पहले भी कॉलेज की छात्रा प्रतिभा ने ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस बार ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय में रामपुर कॉलेज से छात्रा वर्ग में श्रद्धा, श्रुति, तनूजा और छात्र वर्ग में धर्म पाल, राहुल और जितेंद्र ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कॉलेज के पीटीए प्रधान राजेेश गुप्ता ने बताया कि मोनिका नेगी और अन्य छात्रा को पीटीए की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
000