फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने मचाया धमाल

सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने मचाया धमाल

Wed, 01 Nov 2017 08:18 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड के बैंड की मधुर धुनों ने मोहा मन
विज्ञापन

महोत्सव में पंजाब-हरियाणा के दल ने दी शानदार प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)।
किन्नौर महोत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत होमगार्ड के बैंड की मधुर धुनों से हुई। बैंड की मधुर धुनों ने सभी का मन मोह लिया। महोत्सव में मुख्य अतिथि एसडीएम भावानगर सुरेंद्र मोहन ने शिरकत की, जबकि विशेष रूप से एएसपी विजलेंस सुरेश चौहान और डीएसपी किन्नौर चंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से पंजाब और हरियाणा के नृत्य दल ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। पंजाबी ग्रुप झूमर ने नृत्य की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।

नेपाली एकता समाज के दल ने छल गरयो माया ले, आइना हेरे राए यो ढाढा पारी सहित कई अन्य गीतों पर प्रस्तुति दी। इसके बाद शिशिरिंग नाग सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स क्लब पांगी, नागिन युवा क्लब पानवी, देवी दुर्गा सांस्कृतिक क्लब उरनी, लंकड़ा वीर महिला मंडल कल्पा आदि ने प्रस्तुति दी। इसके बाद विभिन्न जिलों से आए लोक कलाकारों राजीव नेगी, मोहित नेगी, भारती, कविराज, दीपक, सुनील कुमार, अजय, राहुल, भूपेंद्र, जिया नेगी और रितिक्षा नेगी आदि ने किन्नौरी, हिंदी, पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दी। राम सिंह चौहान, वीरेंद्र मल्होत्रा, अखिल, रामपुर ग्रुप, सुषमा, सुशील, पूजा, मीनाक्षी शर्मा, रीना ठाकुर, बाबू राम, महेंद्र, अनु, केडी शर्मा, सुनील चौहान, भावना सिंह, लक्ष्मी रावत आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान सुरेंद्र ठाकुर, गंगा लाल नेगी, ममता नेगी, शीतल बरागटा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed