फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   12 rooms burnt to fire in Amboi, two families affected

Rampur Bushahar News: अंबोई गांव के समीप आग से 12 कमरों वाला घर जलकर राख, दो परिवार बेघर

Wed, 30 Nov 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
12 rooms burnt to fire in Amboi, two families affected
अंबोई गांव में आग लगने से जलकर राख हुआ घर। - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। जागंला उपतहसील के अंबोई गांव में आग से एक घर जल कर राख हो गया। आग से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। घटना में दो परिवार प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गांव के साथ दो मंजिला घर में अचानक आग गई। इससे घर में बने 12 कमरे पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि कुछ मिनटों में पूरा घर आग कर चपेट में आ गया। परिवार के लोगों और आसपास ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आग से बेघर हुए परिवारों को एक निर्माणधीन मकान में अस्थायी तौर पर ठहराया गया है।
विज्ञापन

घटना में जोगिंद्र सिंह और सुरेंद्र कुमार पुत्र बलवीर सिंह के परिवार प्रभावित हुए हैं। लोगों ने पावर स्प्रेयर और पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने की काफी जदोजहद की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लोगों ने घर में आग की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायरब्रिगेड की गाड़ी खराब सड़क के कारण अंबोई तक नहीं पहुंच सकी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को घटना स्थल से दो किलोमीटर पीछे ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है। प्रभावित परिवारों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत राशि, जरूरी सामान, राशन और सोने के बिस्तर आदि भी मुहैया करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed