{"_id":"5bddda84bdec2269317c959b","slug":"11541266052-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के 7 दशक बाद आनी के ठोगी गांव पहुंची सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के 7 दशक बाद आनी के ठोगी गांव पहुंची सड़क
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी के ठोगी गांव को मिली सड़क सुविधा
आनी (कुल्लू)। आनी के ठोगी गांव के ग्रामीणों को लंबे अरसे के बाद सड़क सुविधा का लाभ मिला है। बखनाओ पंचायत के ठोगी गांव वाया जिउंडी सड़क लाभ मिलने से ग्रामीण गदगद हैं। अब ग्रामीणों को सड़क सुविधा नहीं होने के कारण लंबे समय से आ रही विभिन्न समस्याओं से निजात मिल गई है। खासकर मरीजों को बीमारी की हालात में अस्पताल पहुंचने पर दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। वहीं ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक सामान पहुंचाने की भी परेशानी नहीं रहेगी। युवक मंडल शमेशा, महिला मंडल शमेशा सहित तमाम ग्रामीणों ने आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर, भाजपा जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर और पूर्व पंचायत समिति सदस्य ख्याले राम शर्मा का आभार जताया है।