{"_id":"5b784a8942c7924671663183","slug":"11534610057-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमदान कर अस्थाई पुल के निर्माण में जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमदान कर अस्थाई पुल के निर्माण में जुटे ग्रामीण
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमदान कर अस्थायी पुल
के निर्माण में जुटे ग्रामीण
भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को किया दुरुस्त
रिस्पा के चेरंग खड्ड में बादल फटने से आई परेशानियां
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जिले के पूह खंड की ग्राम पंचायत रिस्पा की चेरंग खड्ड में सोमवार सुबह बादल फटने से गांव के लिए बना पुल, होल्डो और आकपा के लिए बिछाई गईं पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि ग्रामीणों ने श्रमदान कर खड्ड पर अस्थायी पुल बनाने का काम छेड़ रखा है।
चेरंग खड्ड में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र के लोगों का जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रिस्पा की प्रधान विनोद कुमारी और उपप्रधान विजय कुमार की अगुवाई में रिस्पा गांव के करीब 100 लोग मंगलवार सुबह से ही अस्थायी पुल लगाने में जुट गए। वहीं निजी कंपनी पटेल की मशीनरी भी पुल का आधार बनाने में जुट गई। ग्रामीणों ने श्रमदान कर होल्डो में आईपीएच विभाग की मलबे में दबी पेयजल लाइनों को भी दुरुस्त कर अस्थायी तौर पर पेयजल आपूर्ति बहाल की। लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशाषी अभियंता वीरेंद्र गुलेरिया के अनुसार कलवट लगाकर वाहनों की आवाजाही करवाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जिससे रिस्पा के ग्रामीणों को आवाजाही करने में कोई असुविधा न हो।