{"_id":"5b5604904f1c1b3d748b6adf","slug":"11532363920-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवता थानेश्वर कलेडा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवता थानेश्वर कलेडा मंदिर का निर्माण कार्य शुरू
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवता थानेश्वर कलेडा के
मंदिर का निर्माण कार्य शुरू
विधायक नंद लाल ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी खंड के देवता साहिब थानेश्वर कलेडा मंदिर का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। स्थानीय विधायक नंद लाल ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। मंदिर का निर्माण वास्तु शैली में किया जाएगा। कलेडा पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विधायक ने मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद जनसभा को संबोधित किया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के नए अध्यक्ष ज्ञान सिंह मेहता का भी क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। जनसभा के दौरान विधायक नंद लाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की करने के साथ-साथ सामुदायिक भवन और स्टेज के निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए धनराशि मुहैया करवाने की बात कही।
इस मौके पर निरथ पंचायत उपप्रधान प्रेम सिंह, कलेडा पंचायत प्रधान लाजवंती, मोहतमीन बासी राम शर्मा, कारदार लायक राम, मंदिर कमेटी प्रधान सुनील कायथ, विजय कनैन, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, नरेश शर्मा, उर्मिला, रामेश्वर मेहता, टिकम दास, नवीन भारद्वाज, अश्वनी शर्मा, रमेश शर्मा, संजय कायथ, राकेश शर्मा, धर्मपाल कायथ, संतोष मेहता, ईश्वर खुंद, यशपाल कायथ, बुद्धि सिंह, अशोक कायथ और राजीव मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।