{"_id":"5af6e98e4f1c1bea408b4c29","slug":"11526131086-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क ढही, बड़े वाहनों की आवाजाही बदं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क ढही, बड़े वाहनों की आवाजाही बदं
Updated Sat, 12 May 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
रोहल संपर्क मार्ग पर बीते सात दिनों से बसों की आवाजाही ठप है। सड़क ढह जाने के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। बसें नहीं चलने से लोगों को कई किमी पैदल सफर करना पड़ रहा है। मार्ग पर गुशाली स्थित पावर स्टेशन में पानी के तेज बहाव व बारिश के कारण रावसी के पास सड़क ढह गई है।
छोटी गाड़ियां मार्ग पर जैसे तैसे जान जोखिम में डालकर निकल रही है। लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। मार्ग बंद होने से निगम की बस सेवाएं भी आधा ही सफर तय कर रही है। लोगों को आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय कर मुुख्य मार्ग पर पहुंचना पड़ रहा है। इससे रोहल पंचायत के गांव हिंगोरी, ब्योरी, चिचवाड़ी, जतवानी, थाना, मंजवाड़ी व गईचवाड़ी के सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने एसडीएम रोहड़ू व विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को भी अवगत करवाया। ग्रामीण कैलाश मेहता, नवीन सूर्याण, जय प्रकाश, सुरेश जिंटा, कृपाल सिंह, प्रमोद बरवाल, संजीव बरवाल, मनोज मेहता, फुलवंत सिंह ने बताया कि सड़क ढहने से बसें मार्ग पर नहीं चल रही हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि मार्ग पर पक्की दीवार लगाई जाए, ताकि सड़क पानी से क्षतिग्रस्त न हो सके। ग्राम पंचायत रोहल के प्रधान संजीव सूर्याण ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी व प्रशासन के ध्यान में मामले को लाया गया है। उधर, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि लोग उनके पास समस्या को लेकर आए थे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को शीघ्र से शीघ्र सड़क को बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।