{"_id":"5ace0ec74f1c1b5e3e8b4910","slug":"11523453639-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह माह तो दूर, दो साल में काम शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह माह तो दूर, दो साल में काम शुरू नहीं
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
आधारशिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)।
आनी उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लढागी का भवन शुरू होने का नाम नहीं ले रहा है। दो साल में स्कूल भवन निर्माण में एक ईंट तक नहीं लग पाई है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लढागी की कक्षाएं माध्यमिक स्कूल के भवन में लग रही हैं। माध्यमिक स्कूल में कुछ कक्षाएं अंदर और कुछ बाहर लग रही हैं। सर्दी और बरसात में समस्या और भी बढ़ जाती है। लेकिन कोई भी स्कूल की सुध नहीं ले रहा है।
30 अप्रैल 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लढागी के नए भवन की आधारशिला रखी थी। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया था कि 11 माह के भीतर यह स्कूल भवन बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन घोषणा के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। स्कूल भवन का निर्माण हिमुडा की ओर से करवाया जा रहा है। माध्यमिक स्कूल में चार कमरे हैं, जबकि इस स्कूल में सात कक्षाएं चल रही हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर का कहना है कि कमरों के अभाव के कारण कक्षाएं बाहर भी लगानी पड़ रही है। यदि मौसम खराब हो तो माध्यमिक स्कूल के बरामदे में विद्यार्थियों को बिठाना पड़ता है। स्कूल में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम सिंह, देस राज, लता देवी, रमेश कुमार, रोशन, तोया राम, तारा चंद आदि ने कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य पूरा करने की घोषणा कोरी निकली। उन्होंने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
भवन निर्माण जल्द शुरू : संदीप
हिमुडा के एक्सईएन संदीप सैन ने कहा कि स्कूल भवन के निर्माण की अनुमानित लागत 96 लाख रुपये है और हिमुडा को 43 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। जल्द ही स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।