{"_id":"5a50d9054f1c1b346f8b549b","slug":"11515247877-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल चंद ने संभाला उपायुक्त का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल चंद ने संभाला उपायुक्त का पदभार
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के नये उपायुक्त गोपाल चंद ने शनिवार को रिकांगपिओ में कार्यभार संभाला। इससे पूर्व वे शिमला में बंदोबस्त अधिकारी के पद पर तैनात थे। सन 1998 से 2001 तक खंड विकास अधिकारी कल्पा और उपमंडलाधिकारी कल्पा के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों से मिलजुल और निष्ठा पूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए कहा।
गोपाल चंद निवासी बंजार, जिला कुल्लू वर्ष 1997 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए व वर्ष 2011 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदेन्नत हुए। वे करसोग, ठियोग, गोहर, चौपाल और रामपुर में एसडीएम रह चुके हैं। इसके अलावा रेजीडेंट कमिश्नर पांगी, अतिरिक्त सचिव राजस्व और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी भी रह चुके हैं। गौर रहे कि इससे पहले किन्नौर के उपायुक्त एनके लट्ठ थे, जिनका यहां से तबादला हो गया।