{"_id":"5a2028354f1c1b86698bec39","slug":"11512056885-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षित, अवंतिका बेस्ट छात्र चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षित, अवंतिका बेस्ट छात्र चुने
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक स्कूल समेज में वार्षि पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार प्राप्त करते छात्र और छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थरोला में वीरवार को सालाना समारोह मनाया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कृष्णा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। थरोला पंचायत के प्रधान राकेश धनलईक और उपप्रधान देवराज चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। जमा दो कक्षा के हर्षित को बेस्ट छात्र तथा जमा दो कक्षा की अवंतिका को बेस्ट छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद छात्राओं ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल नरेंद्र चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शिक्षा के क्षेत्र में समीक्षा, किरण, वंशिका, अर्पित, गोयल, अवंतिका, शीतल चौहान, साक्षी, गूंजन, स्मृति, प्रिया, सिमरन, शिवानी, शीतल दुल्टा, मुस्कान, शालु, सपना, रिचा डोगरा को पुरस्कृत किया गया। खेलों के क्षेत्र में गोकुल, वंशिका, सारिका, गोयल, मन्नु, करुणा, श्वेता, अर्पित, अभिषेक को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।