फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लवी मेले के लिए खनेरी में बनेगा स्टेडियम

लवी मेले के लिए खनेरी में बनेगा स्टेडियम

Tue, 14 Nov 2017 09:18 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
लवी मेले के लिए खनेरी में बनेगा स्टेडियम
मुख्‍यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन के लिए खनेरी में विशाल स्टेडियम बनेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को यहां अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह में संबोधित कर रहे थे। वर्तमान समय में लवी मेले का स्वरूप बदला गया है। ऐसी स्थिति में लवी मेले के आयोजन के लिए बड़े स्थान की जरूरत महसूस की जा रही है। इस बार लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन कॉलेज ग्राउंड में इसलिए करना पड़ा, क्योंकि छात्र स्कूल परिसर में ईवीएम सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। अगले साल लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन छात्र स्कूल में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेले के दौरान लगाई गई प्रदर्शनी के आयोजकों को पुरस्कार वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग ने पहला, बागवानी विभाग ने दूसरा, पशुपालन तथा आईटीबीपी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों और अन्य लोगों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने मुख्यमंत्री और अन्य लोगों का स्वागत किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। लवी मेला कई दशकों से मनाया जा रहा है। कई साल पहले यहां तिब्बत के रास्ते होते हुए चीन, अफगानिस्तान और मध्य एशिया से व्यापारी सामान बेचने आते थे। मेला मैदान का भविष्य में और विस्तार किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले व्यापारियों को सुविधा मिल सके। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही एसडीएम रामपुर निपुण जिंदल, डीएसपी देव कुमार नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष दीपक सूद, युकां अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनी, नगर परिषद के पार्षद और कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed