फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भारी बारिश को लेकर प्रशासन ने की आपातकालीन बैठक

भारी बारिश को लेकर प्रशासन ने की आपातकालीन बैठक

Sat, 28 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
किन्नर-कैलाश यात्रा के बेसकैंप
विज्ञापन

पर जल्द कंट्रोल रूम करें स्थापित
किन्नौर के कार्यकारी उपायुक्त ने बुलाई आपात बैठक
कहा - जिले में बंद सड़कों को जल्द खुलवाए विभाग
विद्युत परियोजनाओं से भी मशीनरी ले सकते हैं विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. अवनिंद्र कुमार ने जिला किन्नौर में भारी वर्षा को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आपात बैठक बुलाकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि तांगलिंग गांव के निकट कांगरंग नाला में आई बाढ़ के कारण किन्नर कैलाश यात्रा पर गए 33 लोगों को हिंदुस्तान-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस तथा गृहरक्षक विभाग की ओर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि हिंदुस्तान-तिब्बत सीमा पुलिस तथा जिला पुलिस की दो खोज और बचाव दल को गणेश पार्क/ गणेश गुफा में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकलवाने के लिए भेजा गया है, उनके साथ चिकित्सा अधिकारियों की एक टीम भी भेजी गई है। वहीं बैठक में किन्नर-कैलाश यात्रा के रास्ते में आई बाढ़ को देखते हुए पुलिस विभाग को किन्नर कैलाश यात्रा के बेस कैंप पर एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को यात्रा करने से रोका जा सके। वहीं पुलिस विभाग को सभी लंगरों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

आयुक्त-उपायुक्त किन्नौर सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पूह खंड के रिब्बा गांव में पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 अवरुद्ध हो गया है। ग्रेफ और लोक निर्माण विभाग को इसे जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में परिवहन निगम को यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने अतिरिक्त दंडाधिकारी पूह और उपमंडल अधिकारी पूह को क्षतिग्रस्त सड़कों को बहाल करने के लिए विभिन्न विद्युत परियोजनाओं से मशीनरी लेने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed