तक स्पीति नदी का होगा तटीकरण : मारकंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
काजा (रामपुर बुशहर)
जनजातीय विकास एवं कृषि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राम लाल मारकंडा ने स्पीति के रंगरीक गांव में प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत निर्मित होने वाले बहाव सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इस योजना का निर्माण लगभग 79 लाख से किया गया है।
रंगरीक में जनसभा को संबोधित करते हुए मारकंडा ने कहा कि ताक्चा से समदो तक स्पीति नदी में कटाव को रोकने के लिए इसका तटीकरण किया जाएगा। मारकंडा ने स्पीति में एक से पांच मई तक चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने रंगरीक में बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई भी खिलाई।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सभी 01 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि मुक्त करवाने के लिए संपूर्ण जिले में एल्बेंडाजोल दवाई दी जा रही है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ी में बच्चों को खुराक खिलाने के निर्देश दिए।
मारकंडा ने बताया कि कृमि नियंत्रण से खून की कमी और पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए बच्चों को यह दवाई देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दवाई से बच्चों में सीखने की क्षमता में भी सुधार आता है। बच्चों के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास में इससे मदद मिलती है।
मंत्री ने हाल गांव में किसान उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ भी किया। यह कार्यक्रम जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। इसमें कृषि मंत्री ने किसानों को जैविक खेती के लाभ की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को नि:शुल्क बाल्टियां और टब भी बांटे।