{"_id":"5ae720ed4f1c1b5f098b7535","slug":"111525096685-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हटाई जाएंगी सड़क किनारे सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हटाई जाएंगी सड़क किनारे सजी दुकानें
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
दुकानों से यातायात की आवाजाही में हो रही परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में सड़कों के किनारे लगी दुकानों को आज हटाया जाएगा। सोमवार तक ही दुकानें लगाने की प्रशासन ने अनुमित दी थी। मंगलवार से बाहर से आए व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। इस साल कारोबारियों को मंदी के दौर से गुजरना पड़ा है।
प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के लिए 18 अप्रैल से तीस अप्रैल तक की अनुमति दी गई थी। मेले के लिए बाहर के व्यापारियों की सैकड़ों दुकानें सड़क के किनारे लगी हैं। दुकानों के स्थान की नीलामी से ही मेला कमेटी को लाखों का राजस्व मिला है। सड़क के किनारे दुकानें सजने से लोगों को जाम परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में मरीजों और बजुर्गों को अधिक परेशानी होती है। हालांकि प्रशासन की ओर से पुलिस को तैनात किया गया दुकानें लगने के बाद सड़क तंग होने से दो बड़े वाहनों के क्रॉस करते वक्त जाम लगना आम है।
विज्ञापन
बाहर से बाजार लगाने के लिए पहुंचे दुकानदार हालांकि अभी दो दिन का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली है।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि एक मई से बाजार में सड़कों के किनारे लगी दुकानों को हटवाने के लिए पुलिस को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा दुकानों को लगाने का समय आगे बढ़ाने की कोई अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन