फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सियासत से रिटायर स्टोक्स अब सेब बगीचों का रख रहीं ख्याल

सियासत से रिटायर स्टोक्स अब सेब बगीचों का रख रहीं ख्याल

Fri, 13 Apr 2018 09:55 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
सियासत से रिटायर स्टोक्स अब सेब बगीचों का रख रहीं ख्याल
विद्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

राजनीति से सन्यास लेने के बाद प्रदेश पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स अब बागवानी पर ध्यान दे रही हैं। उनके थानाधार, कोटगढ़ में सेब के बगीचों में इन दिनों फ्लावरिंग हो रही है। पूर्व आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स बगीचे में सेब के पौधों को ओलों से निजात दिलाने के लिए पेड़ों पर जालियां डालने का अंतिम कार्य अपनी बेटी सुधा के साथ स्वयं देख रही हैं।

स्टोक्स का कहना है कि बागवानों को आधुनिक तकनीक से बागवानी करनी चाहिए। समय के साथ-साथ बागवानी में भी बदलाव करें। सेब बगीचों में नए किस्म के पौधे भी लगाते रहें। थानाधार में अपने आवास पर अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्टोक्स ने कहा कि वे अपनी कर्म भूमि ठियोग-कुमारसैन का विकास करती रहेंगी। जितनी योजना उनके समय में क्षेत्र में चल रही हैं, उनको पूरा करने की कोशिश की जा रही है। स्टोक्स ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन भी करेगी। 150 करोड़ की लागत वाली कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना को पूरा करना उनका उद्देश्य है, ताकि ठियोग-कुमारसैन विधानसभा की जनता को पानी की किल्लत न रहे। इसके लिए वे विभाग के अधिकारियों से फीडबैक लेती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed