{"_id":"5ac77a184f1c1b1a6a8b5c10","slug":"111523022360-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के विकास पर खर्च होंगे 28 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के विकास पर खर्च होंगे 28 लाख
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
रोगी कल्याण समिति ठियोग की बैठक एसडीएम मोहन दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अस्पताल को अधिक सुविधा संपन्न बनाने और मरीजों को आ रही परेशानियों के बारे में चर्चा की गई। अस्पताल प्रभारी दलीप टेक्टा ने पिछले वित्त वर्ष का लेखा-जोखा रखा और अगले वित्त वर्ष के लिए 28 लाख का बजट पेश किया गया। यह बजट विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
टेक्टा ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद पिछले एक महीने से खाली पड़ा हुआ है, जिसे जल्द भरना चाहिए। अस्पताल परिसर में नालियों और फर्श को पक्का करने के लिए तीन लाख की राशि मंजूर की गई। अस्पताल में जरूरी मरम्मत के लिए बजट मंजूर किया गया। बैठक में रोगी कल्याण समिति कोष के लिए धन की अधिक व्यवस्था करने के लिए सभी सदस्यों ने सुझाव दिए। बैठक में अस्पताल परिसर में निजी गाड़ियों की पार्किंग का मुद्दा भी उठाया। प्रभारी ने कहा कि किसी भी निजी गाड़ी को परिसर में पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि फिर भी कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से गाड़ी पार्क करता है तो पुलिस की मदद से उसका चालान करवाया जाएगा। उधर, ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने अस्पताल प्रशासन को आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। कहा कि ठियोग सिविल अस्पताल को क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देनी चाहिए।