{"_id":"5ab8f89e4f1c1be93f8b4f3d","slug":"111522071710-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झड़ग ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झड़ग ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
हाटकोटी में आयोजित नकराड़ी प्रीमियर लीग (एनपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अशोक सारटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। वाएएफसी झड़ग ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाएएफसी झड़ग और कुठारा की टीम के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुठारा ने निर्धारित आठ ओवरों में 77 रन बनाए। झड़ग की टीम ने पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में झड़ग ने कुठारा को छह विकेटों से पराजित किया। विजेता टीम को एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार में दी गई। उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये की राशि से नवाजा। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब झड़ग टीम के लक्ष्मीकांत को दिया गया। श्रेष्ठ बल्लेबाज कुठारा टीम के सुधांशु, श्रेष्ठ गेंदबाज पटसारी टीम के संजू ब्रागटा, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का खिताब गंगानगर टीम के अभिषेक को दिया गया। इस दौरान नवयुवक मंडल नकराड़ी के अध्यक्ष विक्की चौहान, प्रधान अमित नेपटा, कोषाध्यक्ष कपिल बंदटा, सचिव सन्नी नेपटा, सलाहकार सिकंदर नेपटा सहित नवयुवक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।