फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शिमला जिले से मंत्री पर बढ़ा असमंजस

शिमला जिले से मंत्री पर बढ़ा असमंजस

Sun, 24 Dec 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद पर जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लग गई। इसके बाद अब भाजपा के जीते विधायकों में मंत्री पद पाने की होड़ लगी है। धूमल की हार के बाद उनके समर्थकों की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में शिमला जिले से मंत्री पद पर असमंजस बढ़ गया है। जिला शिमला से कांग्रेस मुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री पद देती रही है और ऐसी स्थिति में भाजपा के लिए यह तय करना कठिन होगा कि इस बार किसे मंत्री बनाया जाए। शिमला जिला से मंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदारों में शिमला शहरी सीट से तीसरी बार जीते सुरेश भारद्वाज और पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का नाम माना जा रह है।
विज्ञापन

मंडी जिले से इस बार भाजपा हाईकमान ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने का एलान कर दिया है। जयराम मंत्रिमंडल में धूमल के समर्थक विधायकों को कितनी तरजीह दी जाती है, यह बाद में पता चलेगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट से पहले ही चुनाव हार चुके है, जबकि उनके नेतृत्व में चुनाव भी लड़ा गया था। मुख्यमंत्री पद को लेकर भले ही धूमल साफ कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं रहे। धूमल समर्थक अंतिम क्षणों तक दबाव बनाए थे कि जब धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया तो फिर उनको मुख्यमंत्री बनाया जाए। समर्थकों की इस मांग को दरकिनार करते हुए रविवार को जयराम को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति जताई गई है। धूमल के करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा इस बार जुब्बल-कोटखाई से चुनाव जीते हैं। पहले धूमल के सत्ता में आने पर बरागटा मंत्री पद झटकने में कामयाब रहे थे। आज राजनीतिक समीकरण बदले हैं। मंडी जिले से ताल्लुक रखने वाले जयराम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में जीत गए हैं, जबकि उनका रास्ता रोकने के लिए विरोधियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed