{"_id":"5a12d59d4f1c1bd0408b7c97","slug":"111511183773-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात शिशुओं का नहीं हो रहा जन्म पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात शिशुओं का नहीं हो रहा जन्म पंजीकरण
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में पिछले कई दिनों से नवजात शिशुओं का जन्म पंजीकरण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खनेरी अस्पताल में चार जिलों से लोग आते हैं। आजकल शिशुओं का पंजीकरण न होने से लोगों को भटकना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार इस समस्या को लेकर अस्पताल प्रशासन को अवगत करवाया। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।
क्षेत्र के बठारा गांव के कृष्ण मंसोई, भाजयुमो अध्यक्ष रामपुर यशपाल पालसरा ने बताया कि लोगों को नवजात शिशु के जन्म पंजीकरण के लिए कई बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन वहां पर हमेशा ताला लटका मिलता है। उधर, कार्यवाहक एमएस डॉ. सुनील ने बताया कि पंजीकरण कार्यालय मेें तैनात कर्मचारी के अवकाश पर जाने के कारण कार्यालय बंद है। उन्होंने कहा कि लोगों को समस्या न हो इसके लिए जल्द अन्य कर्मचारी को तैनात कर दिया जाएगा।