{"_id":"59f332ac4f1c1bd7538b9991","slug":"111509110444-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल। उपमंडल अधिकारी चौपाल अनिल चौहान ने कार्यालय सभागार में महिला कर्मचारियों के लिए एक शिविर का आयोजन किया। इसमें चौपाल विधानसभा क्षेत्र की 40 महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम अनिल चौहान ने कहा कि विधानसभा में मतदान दिवस पर दो मतदान केंद्रों पर एक महिला कर्मचारी की ओर से मतदान संचालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से पहली बार हिमाचल में महिला मतदान कर्मियों की तैनाती अनिवार्य की है। मोहन केस्टा तथा निर्वाचन कानूनगो रामलाल सहजेटा ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मियों को 29 अक्तूबर को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन